फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मां की तेरहवीं से लौट रही बेटी की हादसे में मौत

Thu, 30 Oct 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र में पलड़ी गांव के समीप वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला अपनी मां की तेरहवीं में शामिल होने के बाद सुसराल लौटते रही थी।
विज्ञापन

गांव जाखौली निवासी आनंद अपनी पत्नी पिंकी (45) के साथ मंगलवार को बाइक पर सवार होकर ससुराल से लौट रहे थे। जब वह पलड़ी गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिंकी की मौत हो गई जबकि आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
योगेश ने बताया कि उनका ननिहाल उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के गांव भदौड़ा में हैं। छह दिन पहले उनकी नानी सरस्वती देवी का निधन हो गया था। मंगलवार को तेरहवीं में शामिल होने के बाद शाम को उनके पिता आनंद और मां पिंकी देवी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

योगेश ने बताया कि जब उनके माता-पिता शाम सात बजे के करीब पलड़ी कलां गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने उनकी मां को मृत घोषित कर दिया। पिता आनंद की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

बहालगढ़ थाना के एएसआई संदीप ने बताया कि योगेश के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें