खरखौदा। गांव सोहटी निवासी बुजुर्ग प्रेमो ने बताया कि वह जिस घर में पति के साथ रहती हैं, उस पर बने चौबारे में बेटे व बहू भी रहते हैं। बहू-बेटा उन्हें घर से निकालना चाहते हैं, जिसे लेकर उनकी कई बार कहासुनी हो चुकी है। शुक्रवार को वह घर के आंगन में बैठी थी। इसी दौरान बहू-बेटा आए और उन्हें घर से चले जाने को कहा। जब उन्होंने कहा कि वह इस घर को छोड़कर कहां जाए। जिस पर दोनों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बाहर बैठे उनके पति जब उन्हें बचाने के लिए आंगन में आए तो उन्होंने पति को भी पीटा। इसके बाद वह दोनों वहां से चले गए। बुजुर्ग महिला ने मामले की शिकायत सैदपुर चौकी पुलिस को देते हुए अपनी बहु व बेटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।