फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 3 दिन में 11,492 एकड़ फसल का डाटा सत्यापित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में 64,098 एकड़ क्षेत्र में फसलों के डाटा में मिसमैच की समस्या सामने आई है। इसे दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने भौतिक सत्यापन अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पटवारी और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी खेतों में पहुंचकर पोर्टल पर दर्ज फसल का वास्तविक स्थिति से मिलान कर रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन में 11,492 एकड़ क्षेत्र का सत्यापन पूरा हो चुका है। प्रशासन को एक सप्ताह में सत्यापन कार्य पूरा करना है। इसके लिए गठित टीमें खेतों में बोई गई फसल और पोर्टल पर दर्ज जानकारी की जांच कर रही हैं।
सत्यापन के बाद डाटा में जरूरी सुधार किया जाएगा, जिससे किसानों की फसल संबंधी जानकारी सही दर्ज हो सकेगी। इसके अलावा, निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तेजी से सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें