फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शोभायात्रा के साथ दशलक्षण पर्व का समापन

विज्ञापन
दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा के दौरान मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
रोहतक। श्री दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे दशलक्षण पर्व का शनिवार को शोभायात्रा निकालकर समापन किया गया। शोभायात्रा से पहले अनंत चतुर्थी एवं देवाधिदेव 1008 अरिहंत परमेष्ठी वासुपूज्य स्वामी का मोक्ष कल्याणक के दिवस पर मोक्ष कल्याणक निर्वाण कांड पढ़कर 11 किलो के लड्डू भगवान के चरणों में समर्पित किया गया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया शनिवार को जैन धर्म में श्रुत पंचमी का दिन है। सुबह 5:30 बजे महावीर भगवान का जल अभिषेक किया गया। दोपहर के बाद आदिनाथ भगवान की गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भक्तों ने शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।
शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर से झज्जर रोड, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड से होती हुई दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। इस मौके पर प्रधान अतुल जैन, अजय जैन, अनुज जैन, अमित जैन, अजीत जैन, मनोज जैन डब्बू, विकास दलाल, मनोज जैन पंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें