-फोटो 86 : अनाजमंडी पांडूशिला पर शांति धारा के बाद भगवान का अभिषेक करते श्रद्धालु। स्रोत समाज
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। दिगंबर जैन समाज के पर्युषण महापर्व चल रहे हैं। शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में दशलक्षण मंडल विधान की पूजा मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है। पर्युषण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा श्रद्धालुओं द्वारा की गई। शांतिधारा पश्चात महाआरती में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया।
प्रवक्ता दीपक जैन ने बताया कि मान, अहंकार व कषाय का मर्दन करना ही मार्दव धर्म है। संसारी प्राणी अनादिकाल से मान और अपमान के झूले में झूलता आया है।। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को उत्तम आर्जव पर्व, 19 को उत्तम शौच पर्व, 20 सितंबर को उत्तम सत्य पर्व, 21 को उत्तम संयम पर्व, 22 को उत्तम तप पर्व, 23 को उत्तम त्याग पर्व, 24 को उत्तम अंकिचन्य पर्व मनाया जाएगा। 25 सितंबर को उत्तम ब्रह्मचर्य पर्व अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी।