फोटो 03: सोनीपत के गोहाना रोड पर टूटे स्लैब को लेकर खुले नाले में बैठकर रोष जताते जिला पार्षद स
- फोटो : punchh
सोनीपत। गोहाना रोड पर प्राचीन हनुमान मंदिर के पास स्लैब टूटने के कारण खुला नाला हादसे काे न्याेता दे रहा है। यहां लोहे के सरिए बाहर निकले हुए हैं। इसके कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने शुक्रवार को खुले नाले में बैठकर प्रदर्शन किया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि गोहाना रोड से अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। इस रोड से रोजाना हजारों वाहन गुजर रहे हैं। सड़क के पास नाले का टूटा हुआ स्लैब कभी भी हादसे को न्योता दे सकता है। अधिकारियों ने नाले को ढकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उनकी अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि अधिकारी जन सेवा के भाव से काम करें। जनहित को सर्वोपरि समझते हुए उनकी समस्याओं का निपटारा करें।