फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बजट को लेकर महाविद्यालय में कार्यक्रम, छात्राओं ने किए विचार साझा

Sat, 25 Jan 2025 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में बजट पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान छात्राएं।
विज्ञापन
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को यूनियन बजट 2025 पर समूह चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डाॅ. नमिता व डाॅ. अनीता ने किया। चर्चा का विषय यूनियन बजट का विभिन्न क्षेत्रों पर संभावित असर रहा। प्राचार्य डॉ. प्रमिला ने बजट के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. प्रमिला ने बताया कि बजट के विभिन्न पहलुओं को समझना वाणिज्य के छात्रों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को अपने करियर का आठवां बजट प्रस्तुत करेंगी। चर्चा में विभाग की 12 छात्राओं ने छोटे व्यापारी, नौकरी वर्ग, आयात-निर्यात उद्योग और रियल एस्टेट पर बजट के संभावित प्रभावों पर विचार साझा किए। छात्राओं ने कर दरों में बदलाव, रोजगार सृजन, आयकर में छूट, जीएसटी में सुधार और उद्योग-विशिष्ट नीतियों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में प्राध्यापिकाएं पूनम व सविता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें