फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बैसाखी पर हुई प्रतियोगिता में डाली शाह व चंचल जीते

विज्ञापन
बैसाखी पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पुरस्कृत छात्राएं स्कूल स्टाफ के साथ।  स्र
विज्ञापन
सोनीपत। आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती एवं बैसाखी पर्व मनाया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं के बीच नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राओं एवं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में डॉली शाह, विधि और अवनीत और वरिष्ठ वर्ग में चंचल, सिमरन और राधिका ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए।
विद्यार्थियों ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर भाषण प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने भी उनके विचारों को अपनाने तथा समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं, बैसाखी पर्व की बधाई देते हुए जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें