फोटो 35:सोनीपत के कपड़ा मार्केट के पास सीवर लाइन लीक होने बाद पशु डेयरी में दीवार गिरने पर पड़ा
सोनीपत। बारिश ने इस बार नगर निगम के प्रबंधन की पानी निकसी की पोल खोल दी है। शहर में जलभराव की वजह से काफी खराब हालत है। रविवार को कपड़ा मार्केट और फैज बाजार को जोड़ने वाली सड़क करीब 20 फीट धंस गई।
सीवर लाइन लीक होने के कारण साथ लगी डेयरी की दीवार गिर गई। इस कारण कई पशु घायल हो गए। वहीं, डेयरी के अंदर बारिश के पानी और मलबा एकत्रित हो गया। वहीं सूचना मिलने के बाद विधायक निखिल मदान और निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर भी मौके पर पहुंचे।
करीब एक साल पहले नगर निगम की ओर से सड़क का निर्माण कराया गया था। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण से पहले नगर निगम की ओर से नई सीवर लाइन डाली जानी चाहिए थी।
पुरानी सीवर लाइन बदलने की मांग काफी समय चल रही थी। अब सीवर लाइन लीक होने से सड़क धंसी है। विधायक निखिल मदान ने मौके पर ही निगम अधिकारियों को बुलाया और तुरंत प्रभाव से सीवर लाइन के मैनहाेल को बदलने और सड़क निर्माण के आदेश दिए।
फोटो 35:सोनीपत के कपड़ा मार्केट के पास सीवर लाइन लीक होने बाद पशु डेयरी में दीवार गिरने पर पड़ा