गन्नौर। पिपली खेड़ा में डेयरी पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी। गांव पिपली खेड़ा निवासी मनजीत मलिक ने बताया कि 25 मार्च की रात वह डेयरी पर मौजूद थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे सात युवक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उन पर पिस्तौल, चाकू और फरसे से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके पेट, सिर और पैरों पर वार किए और उन्हें मरा समझकर मौके से भाग गए। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। संवाद