फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसेन चौक से कालूपुर चुंगी तक बनेगा साइकिल ट्रैक

Sat, 28 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था को विकसित करने के लिए प्रशासन 15.33 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जिसके तहत अग्रसेन चौक से कालूपुर चुंगी तक साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। शहरी निकाय मंत्री एवं विधायक कविता जैन ने यह जानकारी दी। जैन ने बताया कि शहर के विकास के लिए अटल मिशन रिजोनोवेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) योजना के तहत वर्ष 2015 से 2020 की प्लानिंग के तहत 237.30 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस पैसे से शहर में जलापूर्ति एवं सीवरेज, ड्रेनेज, अर्बन ट्रांसपोर्ट और पार्कों के सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। सबसे पहले जलापूर्ति एवं सीवरेज के कार्य शुरू होंगे। शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 64.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें सबसे मुख्य काम ड्रेन नंबर-6 का नवीनीकरण है।
विज्ञापन

शहरी यातायात (अर्बन ट्रांसपोर्ट) में सुधार के लिए 15.33 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके तहत शहर की सड़कों के साथ फुटपाथों का निर्माण किया जाएगा। गीता भवन चौक और बस अड्डे के पास फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर-15 स्थित महाराजा अग्रसेन चौक से महाराणा प्रताप चौक, आईटीआई चौक से होते हुए कालूपुर चुंगी तक सड़क के साथ-साथ बेहतरीन साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। साइकिल ट्रैक के लिए कुछ अन्य सड़कों का चयन भी किया गया है।

राठधना रोड और राई में बनेंगे दो नए पार्क
नगर निगम क्षेत्र के पार्कों के नवीनीकरण और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 38.72 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इस पैसे से शहर के 43 पुराने पार्कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसमें बच्चों के लिए झूलों के कार्नर और हार्टिकल्चर का काम शामिल है। इस स्कीम के तहत राठधना रोड पर पांच एकड़ और राई गांव में पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के पीछे करीब छह एकड़ में नए पार्क विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मंत्री आज करेंगी चार आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन
शहरी स्थानीय निकाय, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री कविता जैन शनिवार को सुबह 9.15 बजे शहर के आईटीआई चौक पर नाले का शिलान्यास करेंगी। यह नाला आईटीआई और आसपास क्षेत्र की जलभराव की समस्या का समाधान होगा। इसके बाद झरौठी, सिसाना, सिलाना और खुर्रमपुर गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें