फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कलश यात्रा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति

Mon, 12 May 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26- सोनीपत के न्यू जीवन नगर में श्री नवदुर्गा शक्तिपीठ मंदिर के 13वें वार्षिकोत्सव के शुभा
विज्ञापन
सोनीपत। न्यू जीवन नगर स्थित श्री नवदुर्गा शक्तिपीठ मंदिर के 13वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को 8 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

नवदुर्गा शक्तिपीठ कुमाऊं सभा व महिला संकीर्तन मंडली की ओर से कलश यात्रा निकाल कर 11 से 19 मई तक होने वाली कथा की शुरुआत की गई। कलश यात्रा नवदुर्गा शक्तिपीठ मंदिर से शुरू होकर ओल्ड डीसी रोड से होती हुई वापस कथास्थल पर मंदिर में पहुंची।
उत्तराखंड से कथा व्यास आचार्य गणेश चंद्र शास्त्री, आचार्य पंडित जितेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन करवाकर यात्रा को प्रारंभ किया।
मुख्य यजमान गोविंद कश्मीरा, नवदुर्गा शक्तिपीठ कुमाऊं सभा के सदस्यों व श्रद्धालुओं ने मिलकर यज्ञ में आहुति डाली। कलश यात्रा में वाद्य यंत्रों के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति का अलौकिक दृश्य दिखाई दिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा में भाग लिया। तत्पश्चात कथा करते हुए कथाव्यास आचार्य गणेश चंद्र शास्त्री ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया।
उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में मां की उपयोगिता कितनी है। माता के बिना कोई भी यज्ञ संपन्न नहीं हो सकता।
आचार्य पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि हर यज्ञ में माता अपना योगदान प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में ओमप्रकाश कश्मीरा, मोहन उपाध्याय, सुरेंद्र बिष्ट, ललित बिष्ट, गंगा दत्त, धर्मानंद उपाध्याय, कमल दत्त, नारायण दत्त मौजूद रहे।

फोटो 26- सोनीपत के न्यू जीवन नगर में श्री नवदुर्गा शक्तिपीठ मंदिर के 13वें वार्षिकोत्सव के शुभा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें