फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रिदम-2025 में बिखेरी सांस्कृतिक छटा

Mon, 17 Nov 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 47- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोज
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव रिदम-2025 में रविवार को विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से संस्कृति की छटा बिखेरी।
विज्ञापन

दूसरे दिन संस्कृति के रंगों की छटा, लोक धुनों की तरंग, काव्यात्मक अभिव्यक्तियों ने समा बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने रघुपति राघव राजाराम, भज मन राम नाम सुखदायी, ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन, भजनों की प्रस्तुती से की।
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि युवा उत्सव रिदम-2025 केवल उत्सव नहीं, बल्कि डीसीआरयूएसटी के सांस्कृतिक इतिहास का एक अनमोल अध्याय बनकर उभरा।
विज्ञापन

ऐसे आयोजन छात्रों में नेतृत्व, सहयोग, अभिव्यक्ति, सांस्कृतिक चेतना, सहसृजन की अद्भुत क्षमताएं विकसित करते हैं। रिदम-2025 ने साबित कर दिया कि विश्वविद्यालय का छात्र केवल कक्षा का विद्यार्थी नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, साहित्य, मानवीय संवेदना, रचनात्मकता से भरा संपूर्ण व्यक्तित्व है।
विद्यार्थियों ने छोटी सी बनड़ी फेरया पै झगड़ी... गीत से हरियाणवी संस्कृति की सादगी को झलकाया। पंजाबी लोक गीत नचदी ए अल्हड़ कंवारी, ने खूब तालियां बटोरी। साहित्यिक कार्यक्रम में कविता, विचार, संवेदना व अभिव्यक्ति से माहौल जताया। कविता पाठ व वाद-विवाद में छात्रों ने परिपक्वता, तार्किकता, भावनात्मक की गहराई को प्रदर्शित किया।
कविता पाठ में छात्रों ने प्रकृति, जीवन-संग्राम, रिश्तों, समाज, संघर्ष, पर्यावरण, मनुष्य की संवेदनाओं पर आधारित अपनी मौलिक रचनाएं प्रस्तुत कीं। फाइन आर्ट्स में रंग, मिट्टी व रचनात्मकता के भाव प्रस्तुत किए। पेंटिंग प्रतियोगिता में चित्र में प्रकृति का उदासी भरा सौंदर्य था, आधुनिक जीवन की भागदौड़ को दर्शाया।
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में बिना प्रयोग की चीजों से असाधारण कलात्मकता को प्रस्तुत किया। सवेरा स्कूल के बच्चों ने भी कार्यक्रम में नाटक की प्रस्तुति देकर भावनाओं, संबंधों व लालच की जटिलताओं को मंच पर उतारा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डाॅ. अजय गर्ग, डाॅ. राजेंद्र मलिक, समन्वयक डाॅ. आरती देवेश्वर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें