फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नवरात्र के पांचवें दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आज होगी चिटाने वाली माता की कढ़ाई

Fri, 16 Oct 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के बड़ा बाजार स्थित सिद्धपीठ चिटाने वाली माता मंदिर में भजन कीर्तन करती महिला श्रद्धालु।
विज्ञापन
सोनीपत। शारदीय नवरात्र उत्सव के पांचवें दिन वीरवार को शहर के मंदिरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे और विधि-विधान से पूजा कर परिवार व समाज में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में दिनभर माता रानी के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

बड़ा बाजार स्थित सिद्धपीठ चिटाने वाली माता मंदिर, कामी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री चंडी मां महाकाली प्राचीन मंदिर, सेक्टर-14 स्थित श्री चिंतपूर्णी मंदिर, सिद्धपीठ बाबा धाम मंदिर और मॉडल टाउन स्थित नवदुर्गा माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। कई मंदिरों और घरों में दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। महिला संकीर्तन मंडलियों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से माता रानी का गुणगान किया।
आज होगी चिटाने वाली माता की कढ़ाई, शनिवार सुबह शुरू होगा मेला:
जिले में सिद्धपीठ चिटाने वाली माता के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। हलवाई हट्टा स्थित श्रीदेवी चिटाने वाली माता मंदिर और गांव चिटाना स्थित सिद्धपीठ श्रीदेवी चिटाना वाली माता मंदिर में 16 अक्तूबर को नवरात्र की षष्ठी तिथि पर माता रानी की कढ़ाई की जाएगी। इसके बाद शनिवार, 17 अक्तूबर को कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में सुबह पांच बजे मेला शुरू होगा। माता रानी मंदिर से प्रस्थान कर मेला स्थल पर विराजमान होंगी।
विज्ञापन

मेले में हर वर्ष की तरह हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेला स्थल पर रात 9:30 बजे माता रानी की महाआरती होगी। इसके बाद 18 अक्तूबर को सुबह 10 बजे माता रानी रथ पर विराजमान होकर वापस मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। मंदिर में महाआरती के बाद माता रानी को पुन: उनके स्थान पर विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें