फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हैप्पी कार्ड के लिए लगने लगी भीड़

Sat, 15 Jun 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए बस अड्डे पर लोगों की भीड़ लगने लगी है। जिले में अब तक 23 हजार 855 लोगों ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड के लिए आवेदन किए हैं। इनमें से 4120 पात्रों को हैप्पी कार्ड वितरित किए गए हैं। बस अड्डे पर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले और कार्ड लेने के लिए आने वाले पात्रों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

हैप्पी कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए पात्र की वार्षिक आय एक लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए। ऐसे पात्र व्यक्ति का हैप्पी कार्ड बनाया जाएगा। इसके आधार पर उसे रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद जब कार्ड बनकर डिपो में पहुंच जाता है तो लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जाता है। इसके बाद पात्र व्यक्ति संबंधित बस अड्डे पर पहुंचकर 50 रुपये की फीस का भुगतान कर कार्ड प्राप्त कर सकता है। विशेष बात यह है कि कार्ड केवल पात्र व्यक्ति को ही दिया जाएगा। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है, जिसे बताने के बाद ही लाभार्थी को कार्ड मिलता है।
बनाए गए हैं छह काउंटर : योजना के दूसरे चरण में लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। बस अड्डे पर कुल छह काउंटर बनाए हैं। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें