फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, कल खुलेगी ओपीडी

Sun, 03 Nov 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दिवाली के बाद अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। अवकाश के चलते जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद होने से मरीजों का उपचार आपातकालीन कक्ष में किया जा रहा है। वायरल बुखार के अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को ओपीडी खुलने से मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन में रोजाना 100 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के आ रहे हैं। अवकाश के कारण डेंगू जांच के लिए रक्त के नमूने की भी जांच प्रभावित हो रही है। चिकित्सक के अनुसार बदलते मौसम के समय लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी उतार चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा है। जिसके चलते इस समय सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक बीमारियों से बचाव के लिए बदलते मौसम ठंडी चीजों का सेवन नहीं करने, साफ फल व सब्जियां खाने, घर के आस पास पानी इकट्ठा न होने देने, कूलर के पानी को समय समय पर बदलने, सफाई रखने का सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें