फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे ने शुरू की कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

Fri, 31 Jan 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा रहा है। वेटिंग 100 से अधिक होने के कारण कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही, जिससे यात्रियों को मजबूरन भीड़ के बीच धक्का-मुक्की करते हुए लंबी यात्रा तय करनी पड़ रही है। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने आरक्षित कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है। इसका यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना व सरस्वती नदियों के संगम स्थल पर आयोजित महाकुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान करने पहुंचते हैं। सोनीपत से होकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसका परिचालन 01 फरवरी को दिल्ली से किया जाएगा। इसे कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन नाम दिया है। महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं ने इसे रेलवे का सराहनीय कदम बताया है।
तीन दिन चलेगी विशेष ट्रेन
आरक्षित कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन तीन दिन अर्थात 01, 06 व 14 फरवरी को ही किया जाएगा। यह गाड़ी संख्या 04408 दिल्ली जंक्शन से 01 फरवरी को रात 11:25 बजे चलकर गाजियाबाद, हापुड़, गढ़मुक्तेसर, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन होते हुए अगले दिन दोपहर 02:15 बजे फाफामऊ जंक्शन पर पहुंचेंगी। वहीं 01 फरवरी की रात 11:30 बजे गाड़ी संख्या 04407 फाफामऊ जंक्शन से अपना सफर शुरू करेगी और 02 फरवरी को दोपहर 02:40 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन का परिचालन तीन दिन ही किया जाएगा। इस ट्रेन का दिल्ली से फाफामऊ जंक्शन के बीच 12 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन


-
महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए आरक्षित महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें यात्रियों के लिए वातानुकूलित (एसी), स्लीपर व सामान्य कोच उपलब्ध रहेंगे। विशेष ट्रेन चलने से यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें