फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत पुलिस आठ माह से खाक छानती रही, कुख्यात पवन उर्फ तोतले को रोहतक एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव छतेहरा के पास स्थित सर्विस स्टेशन पर नाहरा गांव के युवक की हत्या उनके गांव के ही अपराधी पवन उर्फ तोतला ने की थी। आरोपी को एसटीएफ रोहतक की टीम ने इस्माइला के पास से गिरफ्तार कर इस मामले से पर्दा उठाया है। आरोपी खुद बाइक सवार होकर हेलमेट लगाकर आया था और वारदात को अंजाम देकर निकल गया था। आरोपी ही अनिल के पिता जगबीर की हत्या में भी शामिल था। जगबीर की हत्या के आठ माह बाद भी सोनीपत पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही थी। उसे अब एसटीएफ रोहतक ने गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह सोनीपत पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि आखिर वह आठ माह तक खाक छानती रही और उसे पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव नाहरा व वर्तमान में दिल्ली के वजीराबाद में रहने वाला अनिल (19) रविवार को अपनी मां, भाई व बहन के साथ नरेला अपने चचेरे भाई सोनू की शादी में आया था। सोमवार को नरेला में रिसेप्शन था। वहां से वह दोपहर बाद अपनी कार लेकर गांव नाहरा में अपने बंद घर को देखने के लिए चला गया था। वहां से वह गांव छतेहरा के पास स्थित थ्री-डी सर्विस स्टेशन पर अपनी कार धुलवाने के लिए गया था। जहां पल्सर बाइक पर सवार होकर पहुंचे एक युवक ने अनिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस को शुरुआत से शक था कि अनिल की हत्या में पवन उर्फ तोतला की संलिप्तता है। अब आरोपी को एसटीएफ रोहतक ने सांपला में 27 अप्रैल, 2018 को हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।
जगबीर की हत्या में पवन उर्फ तोतला का नाम आया था। 9 मार्च को हुई हत्या के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को दबिश देने की बात कही, लेकिन पुलिस नाकाम रही। आरोपी आठ माह बाद फिर से कुंडली थाना क्षेत्र में आकर वारदात कर निकल गया, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। अब उसे रोहतक एसटीएफ ने दबोचा है। जिसके बाद सोनीपत पुलिस को राहत मिली है।
विज्ञापन

पवन उर्फ तोतला पर सोनीपत में दर्ज मामले
-24 नवंबर को छतेहरा में अनिल की हत्या।
-14 मार्च को गांव खेवड़ा में शराब कारोबारी नरेंद्र की हत्या में नामजद।
-9 मार्च को नाहरा में जगबीर की हत्या में नामजद।
-7 मार्च को खरखौदा-सिसाना रोड पर स्कार्पियो गाड़ी लूटी।
-26 फरवरी को सदर सोनीपत क्षेत्र में फरमाणा के व्यक्ति से दो लाख रुपये लूटे।
-11 जनवरी, 2018 को लाठ के पास पुलिस से मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज।
-13 नवंबर, 2017 को खरखौदा के बरोणा में फौजी की हत्या का आरोप।
-2 नवंबर, 2017 को सिटी सोनीपत क्षेत्र में कार मालिक से पांच लाख रुपये लूटे।
-वर्ष 2017 को मुर्गी कैंटर वाले से बहालगढ़-गौरीपुर रोड पर 14 लाख रुपये लूटे।
आरोपी पर दो लाख का इनाम
आरोपी पवन उर्फ तोतला की गिरफ्तारी पर पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम रखा था। नाहरा में पिता-पुत्र समेत उस पर करीब 11 हत्याओं का आरोप है। आरोपी पर करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों से भी पर्दा उठ सकता है। आरोपी राजू बसौदी व अक्षय पलड़ा का साथ मिलने के बाद लगातार आपराधिक वारदात कर रहा था। हालांकि अक्षय पलड़ा पंजाब में गिरफ्तार किया जा चुका है। राजू बसौदी अभी तक फरार है।
--
छतेहरा में सर्विस स्टेशन पर गए युवक की हत्या के आरोपी पवन उर्फ तोतला को रोहतक एसटीएफ ने सांपला के मर्डर में गिरफ्तार किया है। जगबीर के साथ ही उसके बेटे अनिल की हत्या में भी आरोपी शामिल रहा है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार, एसएचओ कुंडली थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें