फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: ट्रैक्टर चालक की चार गोलियां मारकर हत्या, चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Mar 2023 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव कामी में दिनदहाड़े युवक की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात को बाइक सवार चार हमलावरों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में दो बाइक पर सवार होकर आए चार हमलावरों ने ट्रैक्टर चालक की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। गांव कामी में हुई वारदात के दौरान ट्रैक्टर चालक राजकीय स्कूल के सामने रेत स्टॉक के बाहर ट्रॉली में रेत भरकर पहुंचा था। आरोप है कि रंजिश में हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलने के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच कर मृतक के भाई के बयान पर गांव के ही दो सगे भाइयों सहित चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव कामी निवासी धर्मेंद्र ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनका बड़ा भाई सुनील गांव में ही स्कूल के सामने बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के पास ट्रैक्टर चलाता था। वह अपनी ट्रॉली में सप्लायर का सामान लाने-ले जाने का काम करता था। वह बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे ट्रॉली में रेत भरकर स्टॉक पर पहुंचा था।

इसी दौरान गांव का रहने वाला दीपक अपने भाई मंजीत के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा। उसके साथ एक अन्य बाइक पर मेहंदीपुर गांव का युवक उनके गांव के रहने वाले नवीन के साथ पहुंचा। आते ही मंजीत ने पिस्तौल से सुनील को चार गोलियां मार दीं। गोलियां गर्दन, छाती, हाथ और पैर में लगीं। भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



सुनील का फाइल फोटो। संवाद
वारदात को अंजाम देकर भाग रह आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने उसे धमकी देकर भाग गए। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। एसीपी जीत सिंह, सदर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़ ने जांच करने के साथ ही एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया।

पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सबूत भी जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में धर्मेंद्र के बयान पर दीपक, मंजीत, नवीन व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो माह पहले हुआ झगड़ा बना हत्या का कारण
धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि सुनील का दो माह पहले गांव के ही मंजीत के साथ झगड़ा हुआ था। इसके साथ ही मंजीत के भाई दीपक के साथ भी उसके भाई का झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश में सुनील की हत्या की गई है।
विज्ञापन


मृतक के तीन भाई और दो बहन हैं
सुनील के तीन और भाई व दो बहन हैं। सुनील से छोटे भाई धर्मेंद्र ने मामले की शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें