फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: दोस्त की उधारी के चक्कर में भाई को परीक्षा दिलाने गए युवक का हुआ अपहरण, मोबाइल लोकेशन से किया ट्रेस

Wed, 29 Mar 2023 11:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

तोशाम पुलिस थाना को दी शिकायत में भिवानी के दिनोद गेट निवासी सरिता ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है। उसका बड़ा बेटा आर्यन मंगलवार को अपने छोटे भाई अहसास को 12वीं की परीक्षा दिलाने के लिए गांव मिरान के परीक्षा केंद्र पर गया था। उसका बड़ा बेटा 21 वर्षीय आर्यन बीकॉम में पढ़ाई कर भीम स्टेडियम में खेल अभ्यास भी कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में दोस्त की उधारी के चक्कर में एक महिला सहित चार लोगों ने अपने छोटे भाई को परीक्षा दिलाने गए एक युवक का गाड़ी में अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद मामले की भनक परिजनों को लगी। पीड़ित युवक की मां ने मामले की शिकायत तोशाम पुलिस थाना में दी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को झज्जर जिले के कुलताना गांव से बरामद कर लिया। तोशाम पुलिस ने महिला सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


तोशाम क्षेत्र के मिरान में गाड़ी में सवार एक महिला सहित चार लोगों ने किया अपहरण, केस दर्ज
तोशाम पुलिस थाना को दी शिकायत में भिवानी के दिनोद गेट निवासी सरिता ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है। उसका बड़ा बेटा आर्यन मंगलवार को अपने छोटे भाई अहसास को 12वीं की परीक्षा दिलाने के लिए गांव मिरान के परीक्षा केंद्र पर गया था। उसका बड़ा बेटा 21 वर्षीय आर्यन बीकॉम में पढ़ाई कर भीम स्टेडियम में खेल अभ्यास भी कर रहा है।

उसके बेटे आर्यन को मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गाड़ी में सवार होकर आई एक महिला सहित चार लोगों ने जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसका अपहरण कर ले गए। इसकी सूचना पुराना पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी सौरभ ने दी जो की परीक्षा को लेकर उनके साथ गया था। जिसके बाद परिजन तोशाम पुलिस थाना में पहुंचे। जहां आर्यन के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आर्यन के मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस कर झज्जर के गांव कुलताना से बरामद किया। सरीता ने बताया कि गांव कुलताना निवासी एक युवक आर्यन के साथ खेल अभ्यास करता था।
विज्ञापन


झज्जर जिले के कुलताना से बरामद हुआ युवक, मोबाइल लोकेशन से किया ट्रेस
आरोपी पक्ष उस युवक से कुछ पैसे उधार की उगाही के लिए दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर आरोपियों ने आर्यन का अपहरण कर उस युवक के घर ले गए। जहां उसके बेटे पर मानसिक दबाव बनाया और मारपीट भी की गई। परिजनों को जब कुलताना की लोकेशन फोन पर मिली तो उन्होंने उस युवक से संपर्क किया और आर्यन को सुरक्षित अपने घर पर ही रखने का बोला। जिसके बाद पुलिस के साथ बुधवार सुबह पांच बजे आर्यन को बरामद कर लिया। वहीं तोशाम पुलिस ने केस दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके बेटे के अपहरण सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हो चुका है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें