गोहाना के गांव घड़वाल में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने पत्नी की हत्या शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दंपती में विवाद के चलते वह पति से अलग रह रही थी। महिला दिल्ली में रहकर सामाजिक कार्यों में लगी थी। वह 4 जनवरी को अपनी चार वर्षीय बेटी संग गांव आई थी। अगले दिन उसकी मौत होने की सूचना दी गई लेकिन परिजनों को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सामाजिक संस्था के अध्यक्ष ने हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया तो पुलिस ने जांच के बाद पिता के बयान बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली में भगत सिंह कॉलोनी न्यू उस्मानपुर में शिव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली सोनाली गोहाना के गांव घड़वाल के दिनेश से शादीशुदा थी। वह सामाजिक कार्य करती थी और संस्था के कैशियर राहुल जैन की मुंहबोली बहन थी। 4 जनवरी को सोनाली ने दिल्ली में अपनी पड़ोसन पूजा को फोन कर बताया था कि वह अपनी बेटी वंशी के साथ गांव घड़वाल चली गई हैं और ठीक है। बाद में 6 जनवरी को दिनेश ने फोन करके बताया कि सोनाली मर गई है।
दिनेश दिल्ली में सोनाली के घर से कुछ दस्तावेज लेकर गया। सोनाली और उसके पति में झगड़ा रहता था। दिनेश के खिलाफ उसने दिल्ली नंद नगरी महिला अपराध शाखा में मामला दर्ज करा रखा था। दिनेश अपनी पत्नी को कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। मुकेश कुमार ने शक जताया कि दिनेश ने पत्नी की हत्या करके सबूत मिटाने को अंतिम संस्कार किया। उधर मामले का पता लगने पर पुलिस ने रोहतक के गांव पहरावर निवासी सोलानी के पिता रामनिवास के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को बड़े भाई रामकुमार को गोद ले लिया था। रामकुमार दिल्ली जल बोर्ड में थे और दिल्ली के उस्मानपुर में रहते हैं। उन्होंने की सोनाली की शादी घड़वाल के दिनेश से की थी। दिनशे व सोनाली की छह व चार साल की बेटी है। उन्होंने बताया कि उन्हें दिनेश के परिवार ने 5 जनवरी को सोनाली की मौत होने पर उसका अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिली थी। उनकी बेटी का अंतिम संस्कार उन्हें बताए बिना किया गया। उन्होंने उसकी हत्या का शव जताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।