फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया, नहीं दिखा पाए दस्तावेज

Sun, 15 Jan 2023 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

चारों पुलिस जांच के दौरान कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए, अब जांच की जाएगी। बांग्लादेशी नागरिक गांव डेरोली अहीर में ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे। हिरासत में लिए गए इन लोगों में दंपती व दो बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस के गुप्तचर विभाग की ओर से गांव डेरोली अहीर में एक ईंट भट्ठे से चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए इन लोगों में दंपती व दो बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये लोग बिना किसी दस्तावेज के अवैध रूप क्षेत्र में रह रहे थे तथा सभी का संबंध बांग्लादेश से है। आरोपियों को पकड़कर थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है।

शुक्रवार को गांव डेरोली अहीर में निरीक्षक विश्वजीत की देखरेख में नारनौल की टीम ने गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए  ईंट-भट्ठों पर अवैध रूप से रह रहे लोगों की जांच की गई तो यह बांग्लादेशी रोहिंग्या मुस्लिम पाए गए। जांच के दौरान श्री श्याम ईंट-भट्ठा कंपनी गांव डेरोली अहीर पर कुल 4 लोग संदिग्ध मिले जिनमें 1 पुरुष, 1 महिला व 2 बच्चे हैं।
विज्ञापन


जांच के दौरान इनके पास भारत में रहने का कोई वैध वीजा और कागजात नहीं पाए गए। इनकी पहचान अल्लामीन (30 वर्ष) पुत्र मुजबर रहमान जाति मुस्लिम निवासी उत्तर नव बास पचधसी थाना जिला कुरीग्राम बांग्लादेश फखलीमा (25 वर्ष) पत्नी अल्लामीन, अब्दुल्ला (7 वर्ष) पुत्र अल्लामीन, मुस्तुफा  (5 वर्ष) पुत्र अल्लामीन के रूप में इनकी पहचान हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर जांच के दौरान सीआईडी नारनौल की टीम में लीलाराम, जसवंत, भीम सिंह, हिम्मत सिंह, अजय कुमार, नवीन कुमार, विजेंद्र सिंह आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें