फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड के चार आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Thu, 03 Nov 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
बेड़ि - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शहर के कुम्हार गेट स्थित वाल्मीकि बस्ती में सोमवार रात को हुए तिहरे हत्याकांड में छह आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। इनमें चार आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं, दो महिला आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, परिवार पर हुए इस हमले के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार को वर्क सस्पेंड रखा। अधिवक्ताओं ने मामले में सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


यह है मामला 
वाल्मीकि बस्ती में सोमवार रात आठ बजे महाबीर के परिवार पर संदीप पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया था। हमलावरों ने महाबीर, उनके बेटे रवींद्र उर्फ मोंटी व बेटी नीतू की हत्या की थी। महाबीर के दूसरे बेटे एवं पेशे से अधिवक्ता नवीन और बेटी सोनू उर्फ पूनम को गोली लगी थी। संदीप का भाई संजय भी गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस ने नवीन के बयान पर हमलावर संदीप पक्ष के 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर संदीप उर्फ डीपी, सुभाष, शिवकुमार उर्फ शिवा, हिमांशु, ज्योति व शबनम को काबू कर लिया है। बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद संदीप, सुभाष, शिवकुमार व हिमांशु को तीन दिन की पुलिस हिरासत में और ज्योति व शबनम को न्यायिक हिरासत में रोहतक की सुनारिया जेल में भेज दिया गया।

चार आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के साथ ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदीप दून, आईजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें