फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: रेहान का दोस्त सोनीपत से डिटेन, मां बोलीं- बेटा बेकसूर, एक ही किडनी पर चल रही जिंदगी

Tue, 20 Oct 2026 12:50 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

समीर की मौसी ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जेल से आने के बाद समीर सुधर चुका था। वह स्कूल से आने के बाद पूरा दिन घर पर ही रहता था। परिजनों का यह भी दावा है कि समीर के पास अपना कोई मोबाइल फोन तक नहीं है।
विज्ञापन
रेहान के दोस्त समीर की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच की आंच अब हरियाणा के सोनीपत तक पहुंच गई है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रेहान के बचपन के दोस्त समीर को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम समीर को अज्ञात स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, शुरुआती जांच और पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभी तक इस फायरिंग कांड में समीर की कोई प्रत्यक्ष भूमिका सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


अवैध हथियार मामले में पहले साथ जा चुके हैं जेल
जानकारी के अनुसार, समीर और रेहान पुराने पड़ोसी होने के साथ-साथ बचपन के अच्छे दोस्त रहे हैं। पूर्व में दोनों अवैध हथियार रखने के एक मामले में साथ जेल भी जा चुके हैं। इसी पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और दोस्ती के आधार पर पुलिस ने तार जोड़ते हुए 18 अक्तूबर को सोनीपत से समीर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, लगाए बेगुनाही के आरोप
समीर का नाम इस हाई-प्रोफाइल फायरिंग केस में सामने आने के बाद से उसके परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। समीर की मां ने अपने बेटे को पूरी तरह बेकसूर बताते हुए रोते हुए कहा कि मेरे बेटे का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वह 11वीं कक्षा का छात्र है और नियमित रूप से स्कूल जाता है। जेल से छूटने के बाद उसने रेहान से कभी कोई संपर्क नहीं रखा। दोनों पहले साथ रहते थे, लेकिन अब काफी समय से अलग रह रहे थे। मां ने भावुक होते हुए यह भी बताया कि समीर की एक किडनी नहीं है और उसका इलाज चल रहा है। वह शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर है।
विज्ञापन


'न मोबाइल फोन रखता है, घर पर सीसीटीवी की निगरानी में रहता है समीर'
समीर की मौसी ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जेल से आने के बाद समीर सुधर चुका था। वह स्कूल से आने के बाद पूरा दिन घर पर ही रहता था। परिजनों का यह भी दावा है कि समीर के पास अपना कोई मोबाइल फोन तक नहीं है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से यह साफ देखा जा सकता है कि वह लगातार घर पर ही मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें