Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
तीन युवक अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार, भेज जेल
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। जिनको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पहला मामला
एसआईटी शाखा खरखौदा पुलिस मंगलवार शाम टीम के साथ गांव सलीमसर माजरा में मौजूद थी। इसी दौरान इन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। उसे काबू करके नाम और पता पूछा तो अपनी पहचान राजवीर निवासी सलीमसर माजरा गांव के रूप में दी। तलाशी लेने पर इसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर और एक कारतूस मिला। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्ज किया गया।
दूसरा मामला
एसआईटी शाखा सोनीपत टीम मंगलवार शाम को अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज में गांव लिवासपुर की सीमा में मौजूद थी कि इन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। उसे काबू करके नाम और पता पूछा तो अपनी पहचान जोनी निवासी इंद्रा कॉलोनी बहालगढ़ के रूप में दी। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर मिला। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना राई में मामला दर्ज किया गया।
तीसरी घटना
सीआईए स्टाफ मंगलवार शाम गांव जाहरी की सीमा में मौजूद था कि इन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। उसके करके नाम और पता पूछा तो अपनी पहचान प्रवींद्र निवासी उद्देशीपुर के रूप में दी। तलाशी लेने पर इसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल 32 बोर और चार कारतूस मिले। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्ज किया गया।