फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामफल चिढ़ाना को मिला धमकी भरा पत्र

Tue, 04 Oct 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलते पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना व उनका बेटा। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
बरोदा हलके से विधायक रहे भाजपा नेता रामफल चिड़ाना को धमकी भरे पत्र मिले हैं। पूर्व विधायक ने इसकी शिकायत सीएम मनोहरलाल खट्टर से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   रामफल चिढ़ाना ने बरोदा हलके से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक बने, लेकिन बाद में इनेलो छोड़कर भाजपा में आ गए।
विज्ञापन


चिड़ाना का आरोप है कि फरवरी माह से उन्हें लगातार धमकी भरे पत्र मिल रहे हैं, जिनमें जातिवाचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने के लिए कहा गया है। साथ ही उसके बड़े बेटे महेंद्र के नाम भी धमकी भरे पत्र भेजे गए। पहले तो उन्होंने मामले को हलके में लिया, बाद में दोबारा फिर पत्र आने शुरू हो गए। अब भी पत्र आया है। इस संबंध में उसने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी शिकायत की है।

जिसके बाद पूरा पुलिस प्रशासन हरकत में आया तथा मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि डीआईजी हरदीप सिंह दूहन ने उन्हें सुरक्षा कर्मी भी उपलब्ध कराए हैं। साथ ही खुद डीआईजी मामले की जांच कर रहे हैं। खुफिया विभाग भी धमकी भरे पत्र डालने वालों की खोजबीन में लगा हुआ है।  फोटो 36 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें