फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बैंक सिक्योरिटी गार्ड के मकान में देर रात घुसे चोर, लाखों के आभूषण, मोबाइल व नकदी चोरी

Wed, 04 Jan 2023 10:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

देर रात मकान में घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह उठने पर पीड़ित परिवार को चोरी का पता लगा। पीड़ित ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सोनीपत शहर थाना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में देव नगर स्थित गली नंबर-3 में बैंक के सिक्योरिटी गार्ड के मकान में घुसकर चोर लाखों के आभूषण, मोबाइल व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव थाना कलां निवासी विकास ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल देव नगर गली नंबर-3 में जयकंवार के मकान में किराये पर रहते हैं। वह बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। रात को चोर उनके मकान में घुस आए।

चोर उनके मकान से दो सोने की अंगूठी, दो सोने के छल्ले, एक जोड़ी कानों की बालियां, 8 ग्राम की सोने की गिन्नी, चांदी की तगड़ी, चांदी का हथफुल, चांदी का सिक्का, एक मोबाइल व 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। जब वह सुबह उठे तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें