फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बुलेट बाइक से पटाखे बजाने से रोका तो छात्र के पेट में मारा चाकू, पहले की थी मारपीट 

Sat, 04 Dec 2021 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव चिटाना का आर्यन हिंदू विद्यापीठ स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। परीक्षा देकर बाइक से घर लौटते समय रोहतक रोड पर दो युवकों ने अपनी बुलेट बाइक से उसके पास आकर पटाखे बजाए।  
विज्ञापन
सोनीपत सिटी पुलिस स्टेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में बुलेट बाइक के पटाखे बजाने से रोका तो सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में दो युवकों ने 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र बुरी तरह घायल हो गया। लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गए। युवक को औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेपर देकर लौट रहा था छात्र

गांव चिटाना के रहने वाले आर्यन (17) ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह हिंदू विद्यापीठ स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वह परीक्षा देकर बाइक पर अपने घर जा रहा  था। जब वह रोहतक रोड पर नवजीवन अस्पताल के पास पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से दो युवक बुलेट बाइक पर आए और उसके पास आकर बाइक के पटाखे बजाने लगे। अचानक हुई आवाज से वह डर गया। उसने युवकों के सामने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने बाइक को रोक दिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस पर आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया।

दोनों आरोपियों ने मारा चाकू

उसके बाद जब वह अपनी बाइक लेकर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में जा रहा था तो दोनों युवकों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक को अड़ा दिया। उन्होंने उसे रोककर फिर से मारपीट की। इसी दौरान स्कूटी पर एक अन्य युवक वहां पहुंचा। उसने बुलेट बाइक पर सवार होकर आए एक युवक को आवाज देकर कहा कि अभिलक्ष्य यह चाकू लो और इसे जान से मार दे। वह डरकर अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर गली में भाग लिया। अभिलक्ष्य नाम के युवक ने उसका पीछा कर उसके पेट के पास चाकू से वार कर दिया। फिर उसके साथी युवक ने चाकू लेकर उसके पेट पर वार किया। उसका शोर सुनकर आसपास भीड़ जुटी तो युवक बाइक लेकर फरार हो गए। उसने अपने साथी दीपांशु को फोन किया। जिस पर उसके साथी ने उसे औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने देर रात छात्र के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में अभिलक्ष्य व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर उसे घायल किया गया है। युवक ने बुलेट बाइक लेकर आए दो युवकों पर आरोप लगाया है। पटाखे बजाने से रोकने के बाद हमला करने का आरोप है। हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। -  इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें