हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के गांव शामड़ी बुरान निवासी ग्रामीण दीपक के पास साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर 2.91 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने केवल लिंक पर क्लिक किया था और उनके बैंक के दो खातों से रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कई माह बाद ठगी की शिकायत थाना सदर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोहाना थाना सदर इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।