फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: स्टील फैक्टरी से उठाया 38 लाख का ट्रांसफार्मर और स्क्रैप, सुपरवाइजर को डराकर की वारदात

Sat, 10 Dec 2022 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव मुकीमपुर निवासी प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दस साल से भूपेश स्टील कंपनी में सुरक्षा सुपरवाइजर है। 9 दिसंबर की दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे वह कंपनी में थे। इस दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और बातों में उलझाकर गेट खुलवा लिया।
विज्ञापन
थाना बहालगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के बहालगढ़ की स्टील फैक्टरी से 38 लाख रुपये का स्क्रैप और ट्रांसफार्मर जबरन उठा ले जाने का मामला सामने आया है। सुपरवाइजर को डराकर युवक समान ट्रक में लादकर ले गए। सुपरवाइजर ने फैक्टरी के बाहर स्थित एक दुकानदार का मोबाइल लेकर मालिक को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव मुकीमपुर निवासी प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दस साल से भूपेश स्टील कंपनी में सुरक्षा सुपरवाइजर है। 9 दिसंबर की दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे वह कंपनी में थे। इस दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और बातों में उलझाकर गेट खुलवा लिया। उसके बाद सात अन्य लोग एक ट्रक लेकर कंपनी के अंदर आ गए। उन्होंने डराकर उसका मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद फैक्टरी में रखा 30 लाख का ट्रांसफार्मर और 7.50 लाख रुपये का स्क्रैप ट्रक में लाद लिया। इसके साथ ही करीब 50 हजार रुपये मूल्य का अन्य सामान भी लाद लिया गया। करीब 38 लाख रुपये का सामान लाद लिया और ट्रक को भेज दिया।  

युवकों के जाने के कुछ देर बाद सुपरवाइजर बाहर निकले। उन्होंने कंपनी के बाहर दुकान चलाने वाले व्यक्ति को घटना को जानकारी दी। उसके बाद दुकानदार के मोबाइल से पुलिस और फैक्टरी के मालिक को घटना की जानकारी दी गई। बाद में सुपरवाइजर का मोबाइल कंपनी के गेट के पास ही पड़ा मिल गया। फैक्टरी के डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री ने पुलिस को बताया कि छह लोगों में से तीन को वह पहचानते हैं। उनमें नवीन कुमार, प्रवीण कुमार व युसुफ हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें