फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, बेटे ने तेजधार हथियार से मां को उतारा मौत के घाट

Tue, 21 May 2024 02:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

खरखौदा थाना पुलिस आरोपी बेटे मोहित की तलाश में छापा मार कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि मोहित की मां के साथ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गढ़ी सिसाना में एक युवक अपनी मां की हत्या कर फरार हो गया। आरोपी ने घर आकर अपनी मां के साथ कहासुनी की थी, जिसके बाद मोहित ने अपनी मां की गर्दन पर कस्सी से वार किया और फरार हो गया। मौके पर ही राजबाला की मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव गढ़ी सिसाना में रहने वाली 65 वर्षीय राजबाला की उसके ही बेटे मोहित ने कस्सी से हमला कर हत्या कर दी। राजबाला के पति की मौत हो चुकी है। चार बेटियों की शादी करने के साथ ही राजबाला ने बेटे मोहित की भी शादी की हुई थी। लेकिन मोहित सोनीपत में रहता था और मां गढ़ी सिसाना में अलग रहती थी।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को मोहित गढ़ी सिसाना पहुंचा और घर पहुंचकर मां के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। जिसके बाद मोहित ने कस्सी उठाई और अपनी मां की गर्दन पर वार कर दिया। राजबाला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर ग्रामीण एकत्रित हो गए, पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की ओर से शिकायत के आधार पर करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें