फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: गैंगस्टर दीपक हत्याकांड में पंजाब जेल से मोनू डागर को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Mon, 09 Oct 2023 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मोनू डागर को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। मामले में चार आरोपियों को स्पेशल एंटी गैंगस्टर गतिविधि यूनिट ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
दीपक मान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव हरसाना में हुई गैंगस्टर दीपक मान की हत्या के पंजाब जेल में बंद कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मोनू डागर को पुलिस पंजाब से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। मामले में चार आरोपियों से भी पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


गांव हरसाना के खेत में पंजाब के बंबीहा गैंग के गैंगस्टर दीपक मान की चार गोली मारकर हत्या की गई थी। 1 अक्तूबर की शाम को उसका शव खेल में मिला था। मृतक की पहचान पंजाब के जिला फरीदकोट के जैतो मंडी स्थित आंबेडकर नगर निवासी दीपक मान के रूप में हुई थी।

उसके एक दिन बाद ही गांव सिसाना में नारायण आश्रम के पास रजबहा की पटरी पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर गतिविधि यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम ने मामले में आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। मुठभेड़ में गोली लगने से गांव गढ़ी सिसाना निवासी मंजीत उर्फ मटकन, चेतन, ओजस घायल हुए थे।
विज्ञापन


ओजस मूलरूप से रोहतक के गांव बलंभा का रहने वाला और गांव गढ़ी सिसाना में अपने ननिहाल में रह रहा है। पुलिस ने उनके चौथे साथी जसबीर को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि दीपक मान की हत्या पंजाब जेल में बंद सोनीपत के गांव रेवली निवासी मोनू डागर ने कराई थी।

उसकी मंजीत व ओजस से पहचान है। पुलिस ने अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर मामले से जुड़े तथ्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी। मोनू पहले भी गैंगस्टर और शूटरों के बीच बिचौलियां की भूमिका निभा चुका है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में प्रियवर्त फौजी और अंकित सेरसा से भी मोनू के माध्यम से संपर्क की बात सामने आई थी। जानकारी मिल रही है कि मोनू ने राजबीर नाम के युवक के माध्यम से दीपक को फंसाकर सोनीपत भिजवाया था।
विज्ञापन


मोनू डागर को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। उससे पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ा जाएगा। उसकी मंजीत और ओजस से पहचान है। -जीत सिंह, एसीपी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें