फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्तिया लड़का होने की दवा देने वाले आरएमपी डॉक्टर के अस्पताल पर छापा

Fri, 24 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
कार्रवाई करते डाक्टर एवं पुलिस। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खुबडू रोड़ पर रेलवे फ्लाईओवर के पास एक आरएमपी डॉक्टर के अस्पताल पर छापा मार कार्रवाई की। टीम को पता चला था कि डॉक्टर शर्तिया लड़का होने की दवाई के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठता है। टीम ने फर्जी ग्राहक भेजकर उसे फंसाया। छापे के दौरान डॉक्टर को एक इंजेक्शन के साथ काबू किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने विभागीय अधिकारियों की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम को भनक लगी थी कि खुबडू़ रोड पर रेलवे फ्लाईओवर के पास डॉ. आरएस खत्री अस्पताल में डॉ. राजेश खत्री लड़का होने की गारंटी के साथ दवाई देता है। इसी सूचना के आधार पर विभागीय अधिकारियों ने एक टीम तैयार की। टीम के तहत एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर अस्पताल भेजा गया। साथ में उसके फर्जी जीजा बनकर डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश सुलेख भी साथ गए। बताया गया है कि इस दौरान छापा मारकर डॉ. राजेश खत्री को इंजेक्शन के साथ रंगे हाथ काबू किया।

फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की
जिस महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया था। उस महिला को एक दिन पहले डॉ. राजेश का फोन नंबर दिया गया था। इस नंबर पर उसने दो बार बात की तथा शर्तिया लड़का होने की बातें रिकार्ड भी कर ली। ये बातें बुधवार को की र्गइं। महिला द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार डॉ. राजेश ने ही दवाई देने के लिए उसे गुरुवार को बुलाया था।
विज्ञापन


महिला को नही दी दवाई : राजेश
आरोपी चिकित्सक डॉ. राजेश ने बताया कि उन्होंने महिला को ऐसी कोई दवाई नहीं दी। न ही ऐसी कोई बात की गई, जिसमें लड़का पैदा होने की बात हो। गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर के साथ महिला की बातचीत की रिकार्डिंग भी है। मौके पर रंगे हाथ पकड़ा गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला भी दर्ज कर लिया है।
-डॉ. सतीश सुलेख, डिप्टी सिविल सर्जन।

शिकायत पर डॉक्टर राजेश खत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी जांच चल रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-आशीष, प्रभारी, थाना शहर गन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें