फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं सहित सात गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने सोमवार देर रात महम रोड स्थित एक होटल पर गुप्त सूचना पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और होटल मालिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि महम रोड स्थित होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस ने होटल पर छापामारी की। जहां तीन कमरों में तीन युवक तीन महिलाओं के साथ मिले। पुलिस ने तीन युवक समुंद्र सिंह निवासी बिचपड़ी, योगेश निवासी उत्तम नगर गोहाना, बलवान निवासी सिवाना माल को तीन महिलाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा होटल मालिक काला निवासी इंद्रगढ़ी गोहाना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। महिलाओं से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस ने देर रात ही आरोपी महिलाओं और पुरुषों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां न्यायालय ने सभी को जमानत दे दी। अब सभी पर कोर्ट में केस चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें