हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है।
- फोटो : Demo pic
जिले के थाना गन्नौर क्षेत्र से एक लड़की को बहकाकर भगाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। साथ ही लड़की को आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना गन्नौर निवासी एक लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ मूलरूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा के गांव बरोला फिलहाल थाना गन्नौर क्षेत्र निवासी कर्ण ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि 28 मई को कर्ण उसके घर पर आया था। कर्ण ने उसे बताया कि उसका पिता उनके घर पर है और उसे बुला रहा है। इस पर वह जैसे ही घर से बाहर आई तो कर्ण उसे जबरन एक गाड़ी में डालकर ले गया। नशीला पदार्थ सुंघाने से वह बेसुध हो गई। जब होश आया तो उसने खुद को बरोला स्थित कर्ण के घर पर पाया। वह दुल्हन के कपड़ों में थी। कर्ण ने उसे बताया कि उसने उसके साथ शादी कर ली है। कर्ण ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म भी किया। बाद में वह उसे हरिद्वार ले गया और वहां भी दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने किसी को बताने पर उसे, उसके पिता व चाचा को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते वह चुप रही। बाद में उसे वह अपने घर ले आया। एक दिन उसने अपने परिजनों को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर परिजन नोएडा से उसे घर ले आए। शनिवार दोपहर को मामले की शिकायत गन्नौर थाने में दी गई। पुलिस ने तुरंत मामला दजज् कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में गन्नौर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।