मुरथल के पास शहर बसा रहे पार्श्वनाथ बिल्डर के मालिकों पर कोहिनूर राइस मिल के निदेशक ने डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिविल लाइन, दिल्ली निवासी और कोहिनूर राइस मिल के निदेशक नितिन अरोड़ा ने मुरथल थाने में शिकायत दी है कि उसने पार्श्वनाथ सिटी में 17 फ्लैट बुक कराए थे। इसके एवज में 1.57 करोड़ रुपये जमा कराए थे। बाद में बिल्डर की तरफ से कहा गया कि रि-अलॉटमेंट होगा। उसके बाद न तो रि-अलॉटमेंट हुआ और न ही प्लॉट पर कब्जा दिया गया। आरोप है कि बिल्डर कंपनी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इस मामले में पार्श्वनाथ बिल्डर के प्रदीप जैन, संजीव जैन, राजवीर जैन, प्रीतम सिंह, अशोक, महेंद्र नाथ वर्मा, पवन, सनित, दीपा गुप्ता, एमसी जैन, रामा मेनन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।