फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते पकड़े गए गढ़ी कला गांव के सरपंच

Sun, 10 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
मौके पर मौजूद विद्युत निगम के एसडीओ आदर्श राणा व उनकी टीम। - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव में पढ़े लिखे सरपंच चुने जाने के बाद सरकार मान रही थी कि इससे प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। हालांकि सरकार की इस उम्मीद को उस समय गहरा धक्का लगा जब विद्युत निगम के अधिकारियों ने गढ़ी कलां गांव के सरपंच के घर पर ही बिजली चोरी पकड़ी। इतना ही टीम को सरपंच के खेत में भी अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लगा मिला। इसके अलावा निगम ने गढ़ीकला गांव सहित बांय में भी 11 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा है। फिलहाल विद्युत निगम द्वारा बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर जुर्माना करने हिसाब किताब जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के शहरी एसडीओ आदर्श राणा ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के आला अधिकारियों के आदेश पर चोरी को रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार वे जेई राजवीर, जेई नरेश, एएलएम कुलदीप और राजेश के साथ लाइनमैन कर्मवीर के साथ रविवार को गढ़ी कला गांव पहुंचे। अभियान के दौरान पाया गया कि गांव के सरपंच शौकीन सहित कुछ और लोग धड़ल्ले से बिजली चोरी कर रहे हैं। टीम ने सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने बांय गांव में भी कुछ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। उन्होंने बताया कि निगम ने मौके पर ही सभी पकड़े गए उपभोक्ताओं का एलएल-1 काट दिया। सोमवार को सभी उपभोक्ताओं पर लगने वाली जुर्माना राशि निश्चित कर उन्हें निश्चित समय पर जुर्माना भरने का निर्देश दिया जाएगा। यदि उन्होंने समय पर जुर्माना नहीं भरा तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें