शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मोहल्ले में शनिवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक घर पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने घर पर पथराव किया। साथ ही घर के बरामदे में रखी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर जबतक पुलिस मौके पर पहुंची, हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घटना के बाबत दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में लिया।
बताया जाता है कि आपसी रंजिश को लेकर युवकों के बीच पहले मारपीट हुई थी। इसी रंजिश को लेकर शनिवार की रात दूसरे पक्ष के लोग मुंशीपुरा निवासी वजीर अहमद के घर पर मारपीट करने के लिए चढ गए। इस दौरान हमलावर वजीर के घर पहुंचे, और बरामदे में उसकी खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिए। जब पीड़ित परिवार के तरफ से विरोध किया गया तो हमलावर वहां से हटकर कुछ दूरी पर पहुंचकर पथराव करने लगे। इस दौरान मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एक पक्ष से गोविन्द पुत्र वंश मोचन, फूलबदन, छेदीलाल, रामप्यारे पुत्रगण स्व. जीयुत निवासीगण ख्वाजाजहांपुर भीटी एवं दूसरे पक्ष से वजीर पुत्र शमशेर, मीर सादिक पुत्र इम्तियाज, शमशेर पुत्र मिद्दू, शमसाद पुत्र मसूद निवासीगण मुंशीपुरा पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।