फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर को शराब में जहर देकर मारा

Tue, 21 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लाठ के पास दुभेटा गांव के एक फाइनेंसर को शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई। वह गोहाना में फाइनेंस का काम करता था। पुलिस ने उसके फुफेरे भाई के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी दमकन निवासी दीपक ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी है कि उसके मामा का लड़का जोगेंद्र निवासी दुभेटा काफी समय से गोहाना में फाइनेंस का काम करता था। वह रविवार को जौली गांव में चल रहे जाट समाज के धरना स्थल पर गया था, जहां उसको रोहतक के मदीना गांव निवासी प्रदीप मिल गया। उसका आरोप है धरना स्थल से वापस आते हुए प्रदीप ने जोगेंद्र को शराब पिलाई और उसे शराब में जहर दे दिया। बाद में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे छोड़कर भाग गया। किसी तरह दीपक ने लोगों की मदद से जोगेंद्र को बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दीपक के बयान पर आरोपी प्रदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक की गाड़ी कब्जे में लेकर एफएसएल टीम को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें