फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पड़ोसी के घर छोड़ दी पत्नी, फिर लगाई तलाशने की गुहार

Fri, 20 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर उसे पड़ोस में रहने वाले उसके प्रेमी के घर छोड़ आया। बाद में महिला अपने उस प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब महिला के पति ने कुंडली थाना में शिकायत देकर पड़ोसी पर पत्नी को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के पति ने कुंडली थाना में शिकायत दी है कि उसकी पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसे शक है कि उनके पड़ोसी ने उसकी पत्नी को बंधक बनाकर रख लिया है। पुलिस ने जांच की जो सामने आया कि व्यक्ति की पत्नी व पड़ोसी के बीच प्रेम प्रसंग था। महिला अपने मायके गई तो उसके प्रेमी ने हंगामा कर उसे वापस लाने को कहा था। इस पर महिला के घर आने के बाद उसके पति ने उससे प्रेमी की बातों की सच्चाई जाननी चाही तो उसने प्रेम संबंधों ही हामी भर दी।
इस पर व्यक्ति अपनी पत्नी को रात को ही पड़ोसी के घर छोड़ आया था। बाद में दोनों फरार हो गए। अब महिला के पति ने कुंडली थाना में शिकायत दर्ज करा दी। उसने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उसकी पत्नी को बंधक बनाकर रखे हुए है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला व पड़ोसी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें बरामद करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र ने बताया महिला के पति के बयान पर केस दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता स्वयं अपनी पत्नी को आरोपी के घर छोड़कर आया था। मामले की गहनता से जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें