फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग पत्नी ने की थी पति की हत्या, गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बढ़मलिक के पास औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे युवक का शव मिलने के मामले से पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने प्रेमी व एक अन्य के संग मिलकर अपने पति की हत्या की थी। बाद में शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तरप्रदेश के रायबरेली का रहने वाला उमेश (28) लंबे समय से बढ़मलिक की रामनगर कॉलोनी में रह रहा था। 22 नवंबर को उसका शव बढ़मलिक औद्योगिक क्षेत्र में मिला था। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। युवक की गले के पास चोट मारने के साथ गला दबाकर हत्या की गई थी।

इस तरह सुलझा मामला
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब मामले की गहनता से जांच की तो मृतक की पत्नी पर शक हुआ, जिसके बाद सोमवार देर शाम हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में पूजा ने बताया कि उसने ही अपने पति की हत्या की थी। पूजा ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे लगातार तंग करता था। जिसके चलते उसके संबंध पड़ोस में रहने वाले राहुल से बन गए। अब वे उमेश को रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए राहुल ने अपने दोस्त सुनील को बुला लिया। तीनों ने 21 नवंबर की रात उमेश को हत्या कर दी थी और उसका शव सुनसान स्थान पर फेंक दिया था।
विज्ञापन


उमेश की हत्या के मामले में जब सभी जांच करने के बाद जब परिजनों पर जांच की आंच आई तो पूजा पर शक गहरा गई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या का खुलासा हुआ। वहीं, हत्या में उसने अपने एक प्रेमी व उसके साथी का साथ लिया है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ऋषिकांत, राई थाना प्रभारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें