फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन लोगों को लिया हिरासत में

Sat, 31 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बरोदा पुलिस ने घड़वाल गांव के मेकैनिक राजबीर की हत्या के मामले में आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। बरोदा थाना पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी राजीव देशवाल ने बताया कि घड़वाल गांव के राबीर की हत्या के मामले को सुलझाने के लाए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इन लोगों के नाम इस मामले में सामने आएं हैं। उनकी गिरफ्तारी के संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। कुछ लोगों के यहां दबिश दी गई है।
अली हसन मामले में भी हिरासत लिया
गांव गामड़ी के सरपंच व उसके साथियों द्वारा मारपीट करने के बाद हुई हसन अली की मौत के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में सरपंच देेवेंद्र मलिक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में अवश्य लिया गया है। इस मामले में शहर थाना प्रभारी राजपाल स्वयं छानबीन कर रहे हैं। इधर देर शाम अली हसन का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें