फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: भारतीय न्याय संहिता के तहत सदर थाना में दर्ज हुआ पहला मुकदमा, ALM से लूटपाट का है मामला

Mon, 01 Jul 2024 10:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

रात को बिजली ठीक करने जा रहे एएलएम पर हमला कर चार बदमाशों ने लूटपाट की है। बदमाश बिजली कर्मी का मोबाइल और बाइक लूटकर भाग गए। 
विज्ञापन
भारतीय न्याय संहिता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय न्याय संहिता के तहत सोनीपत में सदर थाना पुलिस ने प्रदेश का पहला (संभावित) लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बिजली कर्मी से लूट की वारदात में सोमवार तड़के 3:04 बजे भारतीय न्याय संहिता की धारा 309 (4) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पहले लूट की वारदात में भारतीय दंड संहिता की धारा 392 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाती थी।
विज्ञापन


गांव बड़वासनी निवासी मंजीत ने सोनीपत सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिजली निगम में गांव भठगांव के बिजली घर पर बतौर एएलएम कार्यरत है। रविवार रात वह अपनी ड्यूटी पर था। रात को उनके पास गांव रतनगढ़ ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति खराब होने की शिकायत आई।

वह शिकायत के समाधान के लिए रात करीब 12:25 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर रतनगढ़ जा रहा था। वह जब भठगांव व रतनगढ़ के बीच पहुंचा तो सड़क पर खड़े तीन-चार युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली। एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया और अन्य युवकों ने पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने उनकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया और बाइक लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


दोषियों को 14 साल तक की सजा का प्रावधान
1 जुलाई से नए कानून लागू हो चुके हैं। अब आपराधिक मुकदमे भारतीय न्याय संहिता की नई धाराओं के तहत किए जाने लगे हैं। सोनीपत की सदर थाना पुलिस ने लूट की वारदात में धारा 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। लूट की इस वारदात को रात में अंजाम दिया गया है। इसके तहत आरोपियों पर दोष सिद्ध होने पर उन्हें 14 साल तक की कैद की सजा हो सकती है। नए कानून के तहत अगर लूट की वारदात दिन में घटित होती है तो उसके आरोपियों को दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा का प्रावधान रहेगा।

बिजली कर्मचारी से रात को हुई लूट की वारदात में शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा-309(4) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द काबू किया जाएगा। -सिलेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें