फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गिरफ्तार बदमाशों ने कबूली संदीप बड़वासनी की हत्या

Sun, 26 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिन से लापता चल रहे कुख्यात बदमाश संदीप बड़वासनी व उसके दो साथियों की हत्या हो चुकी है। इसका खुलासा दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े चार बदमाशों ने किया है। चारों बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने वेस्ट जिला से गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी सोनीपत के रहने वाले हैं और बदमाश रामकरण गैंग के सदस्य बताए गए हैं। इनमें से तीन आरोपी सीआरपीएफ के पूर्व डीएसपी सज्जनपाल हत्याकांड में भी शामिल रहे हैं। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोनीपत पुलिस ने भी अपनी सरगर्मी बढ़ा दी है। सोनीपत पुलिस भी आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर ले सकती है। गिरफ्तार बदमाशों में दो पर 50-50 हजार का इनाम भी है।
विज्ञापन

शनिवार रात को दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली स्थित पैसीफिक मॉल के पास से चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव नया बांस का रहने वाला रमेश उर्फ मेशा पहलवान, पांची जाटान का सुशील उर्फ शीला और सुनील उर्फ उल्लू व महलाना का अमित उर्फ लांबा शामिल हैं। आरोपियों ने दिल्ली पुलिस के सामने सोनीपत के गांव बड़वासनी के कुख्यात बदमाश संदीप बड़वासनी और उसे दो गुर्गों की हत्या करना स्वीकार किया है। साथ ही उन्होंने संदीप के गांव बड़वासनी के आशीष व दो अन्य की तथा और करनाल में भी एक ट्रिपल मर्डर की वारदात कबूल की है। संदीप बड़वासनी की हत्या करने की बात कबूल करने के बाद से सोनीपत पुलिस भी हरकत में आ गई है।
संदीप बड़वासनी के अपहरण का मामला है दर्ज
सोनीपत के सदर थाना में संदीप बड़वासनी की पत्नी ने उसके अपहरण का मामला दर्ज करा रख है। साथ ही उसके साथ रूखी गांव के शराब कारोबारी बलबीर व मतलौड़ा पानीपत के सुरेंद्र राठी भी लापता है। बलबीर के परिजनों ने सबसे पहले उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था। तीनों ही 11 फरवरी की रात को लापता हुए थे, जिसमें संदीप व बलबीर के परिजनों ने अलग-अलग थानों में दोनों के अपहरण का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

परिजन जता चुके थे हत्या की आशंका
संदीप के परिजन पहले ही संदीप की हत्या किए जाने की आशंका जता चुके हैं। उनकी आशंका तब अधिक बलवती हो गई थी थी कुछ लोगों ने सोनीपत कोर्ट में पोस्टर बांटे थे कि संदीप की हत्या करके बदला ले लिया है। इस मामले की जांच एसआईटी गोहाना कर रही है।
सज्जनपाल हत्यकांड में है 50-50 हजार का इनाम
गिरफ्तार किए गए आरोपी सुशील व सुनील पर तीन अक्टूबर, 2015 को सीआरपीएफ के पूर्व डीएसपी सज्जनपाल की हत्या का आरोप है। इसमें उन पर सोनीपत पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी है। इसमें दोनों आरोपी हत्या के बाद से फरार थे। सज्जनपाल की 2 अक्तूबर, 2015 की रात को उस समय हत्या कर दी थी जब वह गांव में पंचायती चुनाव लड़ रही अपनी मां के लिए वोट मांगने गांव में गया था।
चार बदमाश दिल्ली में पकड़े गए हैं। सोनीपत पुलिस इस मामले पर पूरी निगाह जमाए हैं। बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क बनाए हुए है। उनसे सोनीपत से जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

-अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें