फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, पुलिस ने चिता ने निकाले अवशेष, विसरा लेकर जांच को भेजा

Wed, 12 Jun 2024 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अवशेष का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में नहीं हो सका। महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया है। पुलिस ने विसरा लेकर जांच को भेजा है। उसकी रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव रोलद में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी दौरान मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो चिता से शव के अवशेष निकाले गए।

विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक चिकित्सक के न होने के कारण महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर भेज दिया। जहां उनका पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने विसरा जांच को भेजा है।

मूलरूप से वाराणसी निवासी प्रिया (30) की शादी करीब 8 वर्ष पहले रोलद निवासी राजेंद्र के साथ हुई थी। उसी परिवार में विवाहित उनकी बहन रागनी ने बताया कि प्रिया घर पर चारपाई पर लेटी थी। उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें लगा कि उसे हार्ट अटैक आया है। इसके चलते उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर मोहाना थाना पुलिस शमशान घाट में पहुंची। जहां चिता से शव के अवशेषों को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना मिली थी। शव को चिता से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। विसरा रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें