फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से मारपीट कर लूटी कार, दो काबू

Sun, 05 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर गांव बांय के पास दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने अधिवक्ता से मारपीट कर उसकी कार लूट ली। बदमाशों ने अधिवक्ता का कार सहित अपहरण करने का भी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कार से छलांग लगा दी। मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया गया है। आरोपियों की पहचान यूपी के कैराना के शहपत निवासी अनीश उर्फ पहलवान व गढ़ी कलां निवासी सलीम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बड़ी निवासी अधिवक्ता पंकज रंगा ने बताया कि वह शनिवार शाम को अपने मुंशी सुनील को पैसे देने उसके पास गया था। वह अपने साथी सुमित त्यागी को भी साथ ले गया। वह मुंशी तथा साथी के साथ एटीएम पर पैसे निकलवाने गया तो नकदी नहीं मिली। बाद में वह गाड़ी धुलवाने के लिए कौशिक सर्विस स्टेशन पर चला गया। वहां पर दो गाड़ियों में आए युवकों ने उसकी कार के आगे पीछे अपनी गाड़ियां खड़ी कर दीं। बाद में युवकों ने लाठी, डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उनमें से दो युवक उसकी कार में सवार हो गए और उसे कार सहित अगवा कर जीटी रोड की तरफ ले गए। इसी दौरान जीटी रोड पर जाम की स्थिति होने के चलते उसने कार से छलांग दी। बाद में युवक कार लेकर फरार हो गए। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने लूट, अपहरण व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई रोहताश की टीम ने अनीश उर्फ पहलवान व सलीम को जीटी रोड गांव बांय के पास से काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
लूट की शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। जांच में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से लूट की गाड़ी बरामद करने के साथ ही उनके साथियों का पता लगाने के लिए उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोहताश, एसआई, जांच अधिकारी, गन्नौर थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें