फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूजर ने मारी एंबुलेंस को टक्कर, 13 लोग घायल

Wed, 30 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
हादसे के बाद गोहना रोड पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव मोहाना के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक तेज रफ्तार क्रूजर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे क्रूजर सवार 13 लोग घायल हो गए। वहीं, एंबुलेंस चालक व उसके साथी को भी चोट लगी। एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला बाल-बाल बच गई। घायलों को गंभीर हालत में बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्रूजर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुंडली निवासी मीनाक्षी को गर्भवती होने के चलते सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सोमवार रात को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया था, जिसके चलते वह अपनी जानकार कोमल के साथ एंबुलेंस में खानपुर जा रही थी। एंबुलेंस में चालक राकेश व उसका सहायक अजीत सवार थे। वह रात को दोनों महिलाओं को खानपुर ले जा रहा था।
इसी दौरान शादी समारोह से लौट रहे लोगों की क्रूजर एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे में क्रूजर सवार गांव रोहट निवासी भीम, चंद्र, रामफल, मातूराम, तिलकराज, नीरज, सुरेंद्र, सुनील, राजेंद्र, धर्मबीर, रोहतक के गांव चमारियां निवासी बलवीर, गांव पिनाना निवासी मंदीप व मनोज घायल हो गए। वहीं, एंबुलेंस सवार राकेश व अजीत भी चोटिल हुए।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से क्रूजर सवार 13 लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के बयान पर क्रूजर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एंबुलेंस चालक के बयान पर चालक  क्रूजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, हादसे में घायल हुए सभी लोगों स्थिति सामान्य बनी हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बीरभान, मोहाना थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें