फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी से पैसों से भरा थैला छीना, जांच शुरू

Tue, 03 May 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
नकदी लूटी - फोटो : sonepat
विज्ञापन
दिल्ली बिजली बोर्ड से रिटायर्ड कर्मचारी से पैसों से भरा थैला छीनने का मामला है। पीड़ित बुजुर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच आरंभ कर दी है। शहजादपुर गांव हाल पुरखास अड्डा सोनीपत निवासी रामधन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली बिजली बोर्ड से रिटायर है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 22 हजार रुपये पेंशन लेकर निकले। इनके साथ-साथ एक लड़का बैंक से ही पीछा करते हुए आ रहा था। जिसने गीता भवन चौक पर आते ही उसका रूपयों से भरा थैला छीन लिया और मौके से फरार हो गया। जिस पर थाना शहर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बुजुर्ग से मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अभी मामले को लेकर पूछताछ जारी है।
प्रदीप कुमार, थाना शहर प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें