डीसीपी ने बताया कि निखिल की हत्या के लिए विपिन व उनके साथियों ने तीन शूटर यूपी से बुलाए थे। उनमें अनुज उर्फ रिचा, अंकुर व राजा हुड्डा शामिल है। चौथा शूटर सोनीपत के गांव राजपुर का रहने वाला अमन है। इन्हीं चारों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर हिस्ट्रीशीटर निखिल की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
रेत खनन पर वर्चस्व बना हत्या कारण
डीसीपी ने बताया कि यमुना क्षेत्र में रेत खनन को लेकर वर्चस्व स्थापित करने की रंजिश में निखिल की हत्या की गई। आरोपी विपिन व निखिल गुट रेत खनन के धंधे में अपना-अपना वर्चस्व चाहते थे। पहले विपिन का गुट धीरज बख्तावरपुर के साथ मिलकर काम करता था। बताया गया है कि धीरज की हत्या के बाद निखिल गुट ने अपना वर्चस्व स्थापित करने की तैयारी की थी। जिसके चलते विपिन ने उसकी हत्या करा दी।