फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन में लल्हेड़ी में युवक की हत्या

Tue, 18 Oct 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
लल्हेड़ी खुर्द में पैसों के मामले को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया गया। घायलों के अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। गन्नौर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, लल्हेड़ी गांव निवासी जितेन्द्र ने बताया कि वह अपनी जीप को लेकर दिल्ली से आया था। जब वह जीप लेकर गांव में शराब के ठेके के सामने पहुंचा तो उसने देखा कि उसका भाई संजीत और अपने दोस्त सुमित के साथ शराब के ठेके के पास दुकान पर मोबाइल रिचार्ज करने के लिए आया हुआ है।
विज्ञापन


वहां पर संदीप उर्फ पीपा, सुमित उर्फ काला, विकास उर्फ बकरा, सुनील उर्फ शीला, सुरेंद्र व एक अन्य युवक रिचार्ज की दुकान के सामने सड़क पर खड़े थे। रिचार्ज करवाकर उसका भाई संजीत व उसका दोस्त सुमित गांव केे अड्डे पर स्थित अपनी परचून की दुकान पर गए तो वहां विकास, संदीप, सुरेंद्र, सुमित, सुनील व एक अज्ञात युवक अपने-अपने हाथों में तेजधार हथियार रॉड व लकड़ी के बिट्टे लिए हुए खड़े थे।

जब उसके भाई संजीत ने दुकान के पैसे मांगे तो उन्होंने पैसों की रंजिश रखते हुए संजीत व उसके दोस्त सुमित पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उनका बीच बचाव करने के लिए शोर मचाया तो ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख आरोपी हमलावर भाग गए। अपने भाई व उसके दोस्त को उपचार के लिए सोनीपत के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया ,जहां उपचार के दौरान उसके भाई संजीत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक संजीत के भाई की शिकायत पर विकास, संदीप, सुरेंद्र, सुमित, सुनील व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें